फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइट सिक्योरिटी के बीच टेनिस टूर्नामेंट में पहुंचे सलमान, ओपनिंग सेरेमनी में की शिरकत; दिखा मस्ती भरा अंदाज

Tue, 31 Mar 2026 10:23 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Viral Video: सलमान खान अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। इसी बीच वह मुंबई में आयोजित एक टेनिस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में नजर आए। इस मौके पर भाईजान का मस्ती भरा अंदाज फैंस को देखने को मिले।
विज्ञापन
टेनिस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान एक टेनिस टूर्नामेंट में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे भी नजर आए। कई दिनों बाद सलमान खान को मस्ती भरे अंदाज में देखा गया। उनके होंठ पर मुस्कान औ चेहरे पर चमक नजर आई।

पिता की तबीयत ठीक हुई, सलमान के चेहरे पर लौट आई मुस्कान

विज्ञापन

पिछले दिनों वह अपने पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत को लेकर काफी परेशान थे। लेकिन अब उनके पिता की तबीयत ठीक हो गई है। सलमान खान भी अपनी फिल्मों में व्यस्त हो चुके हैं। इसी बीच वह प्रेजिडेंट कप इंडिया 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में दिखे। यह एक टेनिस टूर्नामेंट है।
 


ये खबर भी पढ़ें: अमीषा पटेल ने पुरानी एल्बम से शेयर की जन्मदिन की एक यादगार तस्वीर; एक्ट्रेस को गले लगाते दिखे सलमान खान 

विज्ञापन


‘मातृभूमि’ के बाद इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे नई फिल्म 
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा उनकी नई फिल्म की घोषणा भी हो चुकी है। वह तेलुगु निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ अपकमिंग फिल्म करेंगे। इस फिल्म में नयनतारा सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। पहली बार सलमान खान नयनतारा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें