फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया कपूर ने शेयर की सोनम कपूर के बेबी बॉय की पहली तस्वीर, बहन को बताया ‘सुपर ह्यूमन’; फैंस ने लुटाया प्यार

Tue, 31 Mar 2026 09:53 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonam Kapoor Baby: फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर ने हाल ही में अपनी बहन सोनम कपूर और आनंद आहूजा के न्यूबॉर्न बेबी बॉय की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। जानिए पोस्ट में क्या है खास। 

विज्ञापन
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे को जन्म दिया। अब उनकी बहन रिया कपूर ने इस खास पल से जुड़ी तस्वीरेंं शेयर की है। इस क्यूट फोटो के सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

पहली झलक ने जीता दिल

विज्ञापन

रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर भांजे की पहली तस्वीर शेयर की, जिसमें बच्चा अपनी मां सोनम कपूर के साथ नजर आ रहा है। हालांकि, प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए उन्होंने बेबी का चेहरा इमोजी से छुपा दिया। फिर भी यह तस्वीर बहुत प्यारी लग रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बहन सोनम को बताया ‘सुपर ह्यूमन’
रिया कपूर ने इस पोस्ट के साथ अपनी बहन की जमकर तारीफ की। उन्होंने सोनम कपूर को ‘सुपर ह्यूमन’ बताया और मां बनने के इस सफर में उनकी ताकत और प्यार की सराहना की। उनके इस इमोशनल मैसेज ने फैंस का दिल छू लिया।

विज्ञापन



सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार
जैसे ही रिया का यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी कमेंट करके इस प्यारे से परिवार को शुभकामनाएं दीं और बेबी पर ढेर सारा प्यार लुटाया।


विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
रिया कपूर का यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस क्यूट मोमेंट को बार-बार देख रहे हैं और सोनम कपूर के इस नए सफर के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें