फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों खानों के बीच नए तरह की 'राजनीति'

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इशारों ही इशारों में आमिर खान की फिल्म पीके के पोस्टर का मजाक उड़ाया था। इस पोस्टर में आमिर न्यूड दिख रहे हैं। शाहरुख ने संकेतों की भाषा में इसे सस्ती पब्लिसिटी करार दिया था। हालांकि इस पर आमिर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। इसके उलट शाहरुख ने सलमान की फिल्म किक की तारीफ की थी।
विज्ञापन

सलमान ने की शाहरुख की तारीफ

सलमान खान ने बॉलीवुड के अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रोमो की प्रशंसा की है​। लेकिन कुछ इस अंदाज में कि अपनी फिल्म 'किक' का प्रचार भी कर लिया​।

​दरअसल, सलमान ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गुरुवार रात लिखा, "अभी-अभी हैप्पी न्यू ईयर का प्रोमो देखा, यह 'किक' से भी बेहतर है​।"​ सलामन के ट्विटर के जवाब में फराह ने फेसबुक पर लिखा, "इस​ने ​मुझे खुश कर दिया है।"​

विज्ञापन

तो क्या आमिर अब अकेले

हालांकि आमिर और सलमान की दोस्ती जगजाहिर है लेकिन इन घटनाक्रमों ने इस बात का इशारा किया है कि इन दिनों आमिर खान इन तीन खानों में अकेले पड़ गए हैं। शाहरुख और सलमान की एक-दूसरे की तारीफ करना यह बताता है कि इंडस्ट्री में इन दिनों समीकरण बदल रहे हैं और आमिर इन तीनों खानों में अलग दिख रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें