फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघर में दिखी रणबीर की खाने में असभ्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
आम तौर पर जब आप सिनेमा हॉल में होते हैं तो आपसे एक खास किस्म के अनुशासन की अपेक्षा की जाती है। आपका व्यवहार ऐसा होना चाहिए जो फिल्म देखने वाले दूसरे दर्शकों के मनोरंजन में खलल न डाले। लेकिन ऐसा लगता है कि खुद फिल्मों में ऐक्टिंग करने वाले रणबीर कपूर ऐसा व्यवहार करना नहीं जानते। क्योंकि एक मल्टीप्लेक्स में रणबीर ने कुछ ऐसा ही किया है।
विज्ञापन

खाते हुए निकाली आवाज

सूत्र खबर लाए हैं कि मुंबई में पिछले हफ्ते शॉर्ट फिल्मों का एक फेस्टिवल हुआ, जिसका नाम थाः शुरुआत का इंटरवेल। इसमें फिल्में देखते हुए रणबीर सिनेमा हॉल में सबसे आगे की सीट पर बैठे थे और उनके हाथों में पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक था। लेकिन मुश्किल यह थी यह हीरो फिल्म देखते हुए चबर-चबर की आवाज के साथ न केवल पॉपकॉर्न चबा रहा था बल्कि सुड़क-सुड़क कर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था।
विज्ञापन

झेलते रहे रणबीर को

इन आवाजों से दूसरों को फिल्म देखने में खलल पड़ रहा था, लेकिन अब कोई रणबीर से क्या कहता? जब तक पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक खत्म नहीं हुए दर्शक फिल्म के आनंद से ज्यादा रणबीर से हो रही परेशानी को झेलते रहे। अब चूंकि रणबीर ठहरे सुपरस्टार इसलिए भला कोई उन्हे क्या कहता। लेकिन रणबीर को खुद इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें