फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृभूमि: फिल्म की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक; चित्रांगदा पर क्या बोले सलमान खान?

Fri, 06 Nov 2026 05:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 
  • फिल्म की फाइनल रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 
  • इसके साथ ही सलमान ने फिल्म में देरी को लेकर भी खुलकर बात की। 
विज्ञापन
मातृभूमि की रिलीज डेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी काफी समय से टल रही वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। इसके अलावा सलमान ने फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स इस्तेमाल पर भी बात की है। 
विज्ञापन


फिल्म में देरी पर क्या बोले सलमान? 
फिल्म की रिलीज में हो रही देरी को लेकर सलमान खान ने बताया कि मेकर्स चाहते थे कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) बेहतर हों और दर्शकों को शानदार अनुभव मिले।

सलमान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'आजकल VFX के कई एक्सपर्ट मौजूद हैं, जो किसी भी फिल्म के हर एक सीन को बारीकी से देखते हैं। इसलिए हम इस फिल्म में किसी को भी ऐसा मौका नहीं देना चाहते, जिससे वह किसी सीन को जूम करके उसके VFX की आलोचना कर सके। हम चाहते हैं कि फिल्म के विजुअल्स सभी को हैरान कर दें। इसकी शूटिंग बहुत खूबसूरती से की गई है।'
विज्ञापन
Trending Videos

मातृभूमि - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म? 
उन्होंने आगे कहा, 'हमें लगा था कि हम फिल्म को 45-50 दिनों में पूरा कर लेंगे, लेकिन हमारी को-स्टार चित्रांगदा सिंह चोटिल हो गई थीं। उन्हें ठीक होने में समय लगा। पहले हम फिल्म को जनवरी या जून में रिलीज करने वाले थे, लेकिन बाद में इसे अगस्त तक टाल दिया गया। अब यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : X
यह था फिल्म का पुराना नाम
सलमान खान की इस फिल्म का एलान पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से किया गया था। हालांकि, इस साल फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया। फिल्म की कहानी साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है।
विज्ञापन

फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : X
कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे सलमान
  • फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
  • वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व कर रहे थे।
  • उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
  • फिल्म में सलमान और चित्रांगदा सिंह के अलावा मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • वहीं, अभिनेता विजय राज फिल्म में कहानी सुनाने वाले की आवाज देंगे।

ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा दीवाली पार्टी: माधुरी-करीना से लेकर अक्षय कुमार के अलग अंदाज तक; जश्न में शामिल हुए ये सितारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें