फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान निभाने वाले थे राम का किरदार, सीता के रोल में कास्ट हुई थीं सोनाली; जानें क्यों अधूरी रह गई यह फिल्म

Thu, 06 Aug 2026 01:29 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Salman Khan in Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मगर इसके साथ ही सोहेल खान का एक अधूरी फिल्म ‘रामायण’ चर्चा में बनी हुई है।
विज्ञापन
सलमान खान, सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता-निर्देशक सोहेल खान भी पौराणिक कथा रामायण पर फिल्म बना रहे थे। इसमें उन्होंने सलमान खान को भगवान राम और सोनाली बेंद्रे को सीता के रोल में कास्ट किया था मगर फिल्म का निर्माण नहीं हो सका। जानें क्या थी इसकी वजह?

नब्बे के दशक में किया था प्लान

 सोहेल खान के एक पुराना प्रोजेक्ट इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नब्बे के दशक में सोहेल भी महाकाव्य रामायण पर एक फिल्म बनाने जा रहे थे। फिल्म की शूटिंग लगभग 40 प्रतिशत हो चुकी थी। फिल्म में सलमान खान जहां भगवान राम के किरदार में थे। वहीं सोनाली बेंद्रे माता सीता के रोल के लिए चुनी गई थीं।

विज्ञापन

पूजा भट्ट - फोटो : ट्विटर@Pooja Bhatt

पूजा भट्ट की वजह से रुका प्रोजेक्ट 
सोहेल की फिल्म ‘रामायण’ में पूजा भट्ट को भी एक महत्त्वपूर्ण किरदार में थीं। मगर शूटिंग के दौरान सोहेल और पूजा की नजदीकियां बढ़ गईं। इसका खुलासा खुद पूजा ने एक इंटरव्यू में किया। सोहेल के पिता सलीम खान के दखल के बाद अभिनेता और पूजा के बीच रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। इसके बाद दोनों के प्रोफेशनल रिलेशनशिप भी बिगड़ गए और आखिरकार फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

विज्ञापन

रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana

कब रिलीज होगी नितेश तिवारी की ‘रामायण’?
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' मेगा बजट मूवी है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश समेत कई बड़े अभिनेता हैं। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें