फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सच में इसकी हकदार हो’, शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा की जीत का मनाया जश्न; ‘लॉकअप 2’ की विनर बनने पर की पोस्ट

Thu, 06 Aug 2026 01:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shinde Celebrates Shreya Kalra Lock Upp 2 Victory: बुधवार को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा 'लॉक अप 2: की विजेता बनीं। इस बात पर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे काफी खुश हैं। उन्होंने श्रेया के नाम एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। 

विज्ञापन
शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा - फोटो : इंस्टाग्राम@shilpa_shinde_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ की विनर श्रेया कालरा बनी हैं। उन्हें शो की ट्रॉफी और एक करोड़ रुपये की नकद राशि इनाम में मिली है। श्रेया की इस सफलता पर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे काफी खुश हैं। वह भी शो ‘लॉकअप 2’ में थीं और श्रेया के साथ उनकी गहरी दोस्ती हो गई थी। अब अपनी बेस्ट फ्रेंड की जीत का जश्न मनाते हुए शिल्पा शिंदे ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की है। 

विज्ञापन


शिल्पा ने पोस्ट में लिखा- श्रेया तुम पर गर्व है
बुधवार को जब शो ‘लॉकअप 2’ के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने विजेता के तौर पर श्रेया कालरा का नाम लिया तो शिल्पा भावुक हो गईं। उन्होंने शो में ही श्रेया को गले लगाया। गुरुवार को शिल्पा शिंदे ने एक पोस्ट भी श्रेया के नाम साझा की है। वह लिखती हैं, ‘मैं बेहद खुश हूं। शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं कितनी खुश हूं। मेरी बेस्टी श्रेया जीत गई। बहुत-बहुत बधाई स्वीटहार्ट, तुम सच में इसकी हकदार हो। तुम्हें चमकते हुए देखकर मेरा दिल गर्व और खुशी से भर जाता है। ढेर सारा प्यार, मुझे तुम पर बहुत गर्व है।’ 





 
विज्ञापन

इन सेलेब्स से थी श्रेया की टक्कर 
‘लॉकअप 2’ में श्रेया का खिताब के लिए मुकाबला शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, राम कपूर और योगेश रावत से ही था। आखिरी मुकाबला श्रेया और शिवांगी जोशी के बीच हुआ। टास्क और वोट के दम पर श्रेया को विजेता की ट्रॉफी मिली। कड़े मुकाबले वाले इस फिनाले में उन्होंने शिवांगी को सात वोटों के अंतर से हराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें