बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को लगता है कि इस बार का बजट फिल्म इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद होगा। शाहरुख ने बजट के बारे में यह भी कहा है कि, 'मैं आशा करता हूं कि इस साल का बजट हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद साबित होगा।'
हाल ही में नए टीवी शो 'सबसे शाणा कौन' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरुख खान ने कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने इस मौके पर सेंसर बोर्ड की कॉन्ट्रोवर्सी पर भी बात की। शाहरुख बोले, 'फिल्मों की रेटिंग सिस्टम में सुधार होना चाहिए, ताकि फिल्ममेकर्स और कलाकारों को अपनी रचनात्मक आजादी के साथ समझौता ना करना पड़े।'