यह आंकड़े अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं। स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्विनी कौल कहते हैं, "आंकड़ों के मुताबिक, 52 सप्ताह तक , दीपिका के लोकप्रियता में बनी रहने की वजह उनकी फिल्म पद्मावत और उनकी शादी के बारे में उड़ रही खबरें रहीं। वही, बिग बॉस, टाइगर जिंदा है, रेस 3, और भारत जैसी अपनी फिल्मों की वजह से सलमान खान लोकप्रियता के शिखर पर बने रहे। पिछले 52 हफ्तों में सलमान खान और दीपिका पादुकोण ने डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म पर मजबूत पकड़ बनाए रखी।"
अश्वनी कौल बताते हैं, "हमने यह डेटा 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया है। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे़ सामने आते हैं।"