फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान और नयनतारा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू, अनिल कपूर समेत कई सेलेब्स ने जाहिर की खुशी

Sat, 18 Apr 2026 11:36 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan And Nayanthara Went On Floors: सलमान खान फिल्म ‘मातृभृमि’ के बाद साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अगली फिल्म करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अपडेट मेकर्स ने साझा किया है। सलमान की इस फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्टर्स एक्साइटेड दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
सलमान खान और नयनतारा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक वामशी ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की आगामी फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की है। निर्देशक ने एक क्लैपरबोर्ड की तस्वीर अपलोड की, जिस पर ‘मुहूर्त’ लिखा हुआ था। इस तरह वामशी ने फैंस को बताया कि सलमान खान और नयनतारा की एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शनिवार को इसका मुहूर्त शॉट किया गया। 

कई सेलेब्स ने शूटिंग को लेकर जाहिर की खुशी 

विज्ञापन

डायरेक्टर वामशी की पोस्ट और सलमान खान की फिल्म को लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स उत्साहित दिखे। इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए अनिल कपूर ने लिखा, ‘वामशी, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ इसी तरह नम्रता शिरोडकर ने भी कमेंट किया, ‘बहुत-बहुत बधाई।’ सलमान के फैंस ने भी इस पोस्ट को खूब लाइक किया है।  




सलमान ने ही थी फिल्म की घोषणा
कुछ दिन पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी इस फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि वो अपनी अगली फिल्म तेलुगु निर्देशक और निर्माता के साथ करेंगे। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, 'दिल, दिमाग और जिगर से इस अप्रैल से वामसी और दिल राजू के साथ।'  आज शनिवार को इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मातृभूमि कब होगी रिलीज? 
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का इंतजार फैंस को काफी समय से है। पहले फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 थी। लेकिन अभिनेता प्रशांत तमांग के निधन के बाद इसे मेकर्स ने 15 अगस्त 2026 के आसपास रिलीज कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें