फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान से अक्षय कुमार तक इस इवेंट में पहुंचे सितारे, वीडियो वायरल; नेटजन ने पूछा- 'शाहरुख खान कहां हैं'?

Mon, 02 Feb 2026 10:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Variety Magazine India Launch Event: मनोरंजन जगत की चर्चित मैगजीन वैराइटी का इंडिया लॉन्च इवेंट काफी चर्चा में रहा। इसमें फिल्म जगत के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
सलमान खान-अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन अगर एक साथ नजर आएं तो? अगर यह बात किसी फिल्म के सिलसिले में हो तो दर्शकों के लिए इससे खास तोहफा कुछ नहीं होगा। मगर, फिलहाल फिल्म तो नहीं, मगर मनोरंजन जगत की मैगजीन वैराइटी के कवर पेज पर चारों जरूर नजर आए हैं। दरअसल, दुनियाभर में लोकप्रिय वैराइटी मैगजीन को अब भारत में लॉन्च किया गया है। इसके लॉन्च इवेंट में कई चर्चित सितारों ने भी शिरकत की।

विज्ञापन

सलमान खान-अक्षय कुमार-आमिर खान-अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
मैगजीन का पहला कवर लॉन्च, नेटिजन बोले- 'किंग खान बिना अधूरा'
लॉन्च इवेंट में वैराइटी इंडिया मैगजीन का पहला कवर भी लॉन्च किया गया। इस कवर ने सभी का ध्यान खींचा। आखिर इंडस्ट्री के चार दिग्गज इस पर नजर आ रहे हैं। जी हां, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन वैराइटी इंडिया मैगजीन के पहले कवर पर नजर आए हैं। यूं तो इस कवर पर नेटिजन्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। मगर, कुछ लोग शाहरुख खान को मिस कर रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'शाहरुख खान के बिना यह कवर अधूरा है'।

 

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार की फिटनेस के कायल हुए फैंस
इवेंट में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी वाइफ और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। मैचिंग ब्लैक आउटफिट में कपल ने महफिल लूट ली। अक्षय कुमार की फिटनेस के फैंस दीवाने हो गए।
 

 

सनी लियोनी-डेनियल, महिमा चौधरी-अरियाना - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी बेटी के साथ पहुंचीं महिमा चौधरी, पति संग नजर आईं सनी लियोनी
इवेंट में सनी लियोनी भी पहुंचीं। उन्होंने अपने पति डेनियल बेबर के साथ शिरकत की। कपल पैप्स को पोज देते नजर आया। इसके अलावा महिमा चौधरी भी इवेंट में नजर आईं। वे अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। उनकी बेटी ने अपने लुक से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट चुरा ली है।
 

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
दबंग खान का निराला अंदाज
इवेंट में सलमान खान ने भी चार चांद लगा दिए। भाईजान मैगजीन के भारत में पहले कवर पर नजर आए हैं। इवेंट में भी वे रौबदार अंदाज में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पैप्स को पोज दिए। इस इवेंट में अली फजल और ऋचा चड्ढा भी पहुंचे।
 

 

मांजरेकर और श्री लीला - फोटो : इंस्टाग्राम
गले मिलीं सई मांजरेकर और श्री लीला
इस इवेंट में सई मांजरेकर और श्री लीला भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। दोनों एक्ट्रेस एक-दूजे से गले मिलती दिखीं।
 
विज्ञापन

ये सितारे भी पहुंचे - फोटो : इंस्टाग्राम
ये सेलेब्स भी आए नजर
इस इवेंट में कई अन्य सितारों ने भी शिरकत की और अपने अलहदा अंदाज से छा गए। सिद्धार्थ मल्होत्रा, डायना पेंटी, पलक तिवारी और भुवन बाम ने भी इवेंट में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें