फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर देखिए भाईजान की पांच एक्शन-थ्रिलर फिल्में, जानें किस ओटीटी पर हैं उपलब्ध

Sat, 27 Dec 2025 12:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan 60th Birthday: मेगास्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। तीन दशकों के अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। इस खास दिन पर आप उनकी उन 5 एक्शन-थ्रिलर फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी कामयाबी एक्शन फिल्में हैं। उनके 60वें जन्मदिन पर देखिए उनकी 5 सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्में, जिन्होंने उन्हें एक्शन का बड़ा हीरो बनाया। जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वांटेड - फोटो : सोशल मीडिया
वांटेड 
2009 में आई फिल्म ‘वांटेड’ में सलमान ने राधे का रोल निभाया, जो हर किसी को पसंद आया। राधे एक सीक्रेट पुलिसवाला है। राधे सख्त है, लेकिन उसके दिल में अच्छी भावनाएं भी हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 6
दबंग  - फोटो : सोशल मीडिया
दबंग 
2010 में आई ‘दबंग’ में सलमान ने चुलबुल पांडे का किरदार निभाया। चुलबुल एक बेबाक और चालाक पुलिस अफसर है, जो नियम खुद बनाता है। उसके मशहूर डायलॉग जैसे 'स्वागत नहीं करोगे हमारा?' और 'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है' काफी प्रसिद्ध हुए। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

4 of 6
बॉडीगार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
बॉडीगार्ड 
फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में सलमान लवली सिंह के किरदार में नजर आए। सलमान ने एक ऐसे बॉडीगार्ड का किरदार निभाया, जो बहुत सख्त है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और स्टंट हैं। सलमान ने अपने रोल में ताकत के साथ-साथ चार्म भी दिखाया। फिल्म में ह्यूमर और इमोशंस का अच्छा मिश्रण है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर भी अवेलेबल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
एक था टाइगर
‘एक था टाइगर’ में सलमान टाइगर के किरदार में हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक बहादुर रॉ एजेंट का किरदार निभाया है। फिल्म में जासूसी, खतरनाक मिशन और प्यार की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टाइगर जिंदा है - फोटो : यूट्यूब
टाइगर जिंदा है 
‘टाइगर जिंदा है’, फिल्म टाइगर की ही आगे की कड़ी है। इसमें भी सलमान ने रॉ एजेंट टाइगर का दमदार रोल निभाया है। वो आतंकवादियों से लड़ता है, बंधकों को बचाता है और देश के लिए सब कुछ करता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर अवेलेबल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें