सलमान खान की एक झलक पाने को बेकरार फैंस
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान अपने जन्मदिन वाले दिन घर की बालकनी पर आते हैं, यह हर साल का रिवाज है। फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। शनिवार को भी उन्हें सलमान के बालकनी में आने का इंतजार रहा। सोशल मीडिया पर फैंस के इंतजार वाले वीडियो वायरल हैं। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फैंस को इस बार निराशा हाथ लगी है। जानिए, सलमान खान क्यों इस बार अपनी बालकनी पर नहीं आए?
सलमान खान का इंतजार करते दिखे फैंस
सलमान खान को देखने के लिए उनके फैंस बहुत ज्यादा संख्या में उनके घर के बाहर पहुंचे। फैंस सलमान को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। कुछ फैंस तो घंटों से भाईजान का इंतजार कर रहे थे।
भाईजान के घर के बाहर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
सलमान खान के घर के बाहर जब फैंस की ज्यादा भीड़ जमा होने लगी तो पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस फैंस को मैनेज करनी की कोशिश कर रही है।
बालकनी पर क्यों नहीं आए भाईजान?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सलमान इस साल अपने घर के बाहर आकर बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से फैंस को उनकी झलक नहीं मिली है। इस बात से उनके फैंस काफी निराश हुए हैं।