फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान लिखेंगे अपनी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'किक' के सीक्वेल को खुद लिखने का फैसला लिया है। फिल्म 'किक' के डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला फिल्म का सीक्वेल बनाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें कोई ढ़ंग की कहानी नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में सलमान ने खुद इस फिल्म को लिखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


नाडियाडवाला के अनुसार 'किक' के हीरो सलमान खान ऐसा करने के लिए तैयार हो गए हैं। खबर है कि सलमान ने 'किक' के सिक्वेल की कहानी भी लिखनी शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

सलमान ने दिया जानदार आइडिया

सूत्रों के मुताबिक साजिद को 'किक' के सीक्वेल के लिए एक जानदार आइडिया की जरूरत थी जिस पर की वह फिल्म बना सकें। सलमान के जेहन में जैसे ही सीक्वेल की कहानी का ख्याल आया, दबंग खान ने फौरन यह कहानी साजिद को सुनाया जो उन्हें बेहद पसंद आया।

कुछ सलाह-मशविरा के बाद साजिद ने सलमान को ही सीक्वेल लिखने की जिम्मेदारी दे डाली। कहा जा रहा है कि 'किक' का सीक्वेल इंसानी जज्बातों पर आधारित होगा। इससे पहले अपनी ही फिल्म 'वीर' की कहानी लिख चुके हैं। हालांकि 'वीर' ज्यादा कामयाब साबित नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें