फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने नए साल पर पूरे गांव को दिया गिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान अपने दोस्तों और नजदीकी लोगों में गिफ्ट देने के लिए भी जाने जाते हैं। अब उन्होंने एक पूरे गांव को नए साल पर एक अनोखा गिफ्ट दे डाला है।
विज्ञापन


फिलहाल सलमान अपनी आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के करजत गांव में चल रही है। इसी दौरान सलमान के मन में गांव वालों को गिफ्ट देने का मन हुआ और उन्होंने कुछ पेंटर्स को बुलाकर फिल्म की क्रू के साथ इस पूरे गांव को पेंट कर दिया।

हांलाकि सलमान के इस कारनामे पर उनके क्रू मेंबर कुछ हिचकिचा रहे थे पर खुद सलमान अपने हाथ से ब्रश करते देखा तो सभी जोश में आ गए। और थोड़ी देर में पूरा गांव रंग-बिरंगे रंगों में पेंट कर डाला। सलमान के इस तोहफे से गांव वाले बेहद खुश हैं और सलमान की तारीफें करते नहीं थक रहे। सलमान अपनी पेंटिंग्स के लिए भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 के लिए वरुण धवन की गुजारिश

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने साल 2015 में लैंगिक समानता को लेकर प्रशंसकों से गुजारिश की है। उन्होंने ट्विट करके इसके साथ महिलाओं को इज्जत देने का भी आग्रह किया है। वरुण ने इससे जुड़े मुद्दों पर ट्विटर पर अपने विचार जाहिर किए हैं।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, अगर आप मुझे जरा भी पसंद करते हैं, तो 2015 में महिलाओं का उत्पीड़न न करने और उनके साथ इंसानों जैसा बर्ताव करने का वादा करें।

वरुण ने 2015 का स्वागत लास वेगास में किया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट कर ट्वीट में लिखा, 2015 आ गया है। लास वेगास में भविष्य का आगाज होने वाला है। इस साल वरुण की 'बदलापुर' और 'एबीसीडी 2' फिल्म आनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें