सूत्रों के मुताबिक, सलमान फिलहाल रियलिटी शो 10 का दम में बिजी में हैं और उनके इस शो में कई सितारें दस्तक भी दे चुके हैं। ऐसे में अब शाहरुख के इस शो में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह माना जा रहा है कि किंग खान शो के फाइनल में नजर आएंगे।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब लंबे समय तक चले दोनों के बीच विवाद के बाद दोनों एक साथ नजर आए हों। इससे पहले शाहरुख साल 2015 में सलमान के शो बिग बॉस में शरीक हुए थे। इसके अलावा पिछले साल के बिग बॉस 11 में भी शाहरुख मेहमान के तौर पर नजर आए थे। दरअसल, बिग में बॉस में शाहरुख अपनी फिल्म रईस और दिलवाले की प्रमोशन के लिए गए थे।
वहीं, सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में भी शाहरुख ने एक जादूगर का कैमियो रोल किया था। ऐसे में दबंग खान को शाहरुख की अपकमिंग फिल्म जीरो के टीजर में देखा गया है। दोनों को फिल्म के एक गाने में साथ-साथ नाचते और मस्ती करते देखा जाएगा।