वहीं, फिल्म एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी इस हादसे से अचंभित हैं और ट्वीट कर लिखा ' मुंबई शहर के लोगों के लिए मेरे दिल में सम्मान बेशुमार है, उनका लचीलापन, उनकी सकारात्मकता और ताकत, मुंबई असल में प्रेरणा के काबिल है।'
बता दें कि इस भयंकर हादसे में 6 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। खबर है कि इनमें से दो लोग आईसीयू में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था। क्योंकि रेलवे स्टेशन के मोटरमैन की वजह से यह बला टल गई और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।
यह बहुत ही खुशी की बात है कि हादसे से पहले ट्रेन करीब 50 मीटर की दूरी पर थी लेकिन मोटरमैन ने ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोगों को नया जीवनदान दे दिया।