अगर आप सलमान और कैट की जोड़ी को एक साथ देखना चाहते हैं तो आपके इंतजार की घड़ियाँ खत्म होने वाली हैं। अरे नहीं, वो शादी नहीं करने जा रहे बल्कि वो दोनों राजकुमार संतोषी की फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी।
इससे पहले सलमान और कैटरीना को एक था टाइगर में देखा गया था। चार साल बाद ये जोड़ी किसी फिल्म में फिर से दिखाई देगी।
स्रोत के मुताबिक इस फिल्म में कैट सलमान के अपोजिट नजर आएंगीं। लेकिन उनका रोल बहुत बड़ा नहीं होगा। संतोषी की फिल्म को सलमान की बहन अलवीरा प्रोड्यूस कर रही हैं, जो कि कैट की बहुत अच्छी दोस्त हैं। कैट ने उनकी फिल्म बॉडीगार्ड में एक आयटम साँग भी किया था।
गौरतलब है कि इस जोड़ी का जादू दर्शकों के सिर चढ़ के बोलता है और दोनों की ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर धूम मचाती हैं। जुलाई में सलमान खान की फिल्म सुल्तान आ रही है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है जबकि कैटरीना की दो फिल्में, रणवीर कपूर के साथ जग्गा जासूस और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बार बार देखो भी रिलीज के लिए लाइन पर खड़ी हैं।