फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salma Hayek: सलमा हायेक ने हॉट रेड बिकिनी में मनाया 59वां जन्मदिन, प्रियंका चोपड़ा ने कहा 'क्वीन'

Wed, 03 Sep 2025 10:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra: मैक्सिकन और अमेरिकी अभिनेत्री और फिल्म निर्माता सलमा हायेक ने हाल ही में अपना 59वां जन्मदिन का जश्न मनाया। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। 
विज्ञापन
सलमा हायेक - फोटो : इंस्टाग्राम@salmahayek
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमा हायेक ने 2 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर समुद्र तट की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वे लाल बिकिनी और सनग्लासेस में सूर्यास्त का आनंद लेती नजर आईं। उनकी यह तस्वीर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

 

सलमा का बर्थडे पोस्ट
सलमा हायेक ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सलमा लाल बिकिनी में बेहद खुश नजर आईं। इस शानदार तस्वीर के साथ सलमा ने हिंदी और स्पैनिश में लिखा, 'सूर्य के चारों ओर 59 यात्राएं और अभी भी नाच रही हूं। सभी को प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।' सलमा की इस बर्थडे पोस्ट पर बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो क्वीन'

विज्ञापन

सलमा हायेक के बारे में
सलमा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट के 2025 के कवर पर जगह बनाकर उम्र से जुड़ी रूढ़ियों को तोड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि वे इस कवर पर हो सकती हैं, क्योंकि उनका शरीर मॉडल जैसा नहीं है। सलमा ने मेक्सिको में टीवी सीरियल्स जैसे 'टेरेसा' से करियर शुरू किया और फिर 'डेस्परेडो', 'फ्रॉम डस्क टिल डॉन' जैसी हॉलीवुड फिल्मों से नाम कमाया। उन्होंने मैथ्यू पेरी के साथ 'फूल्स रश इन' में भी काम किया।

यह भी पढ़ें: Anjaan: कौन है वो गीतकार जिसने 'डॉन' को खिलाया पान? मशहूर गीतकार अनजान के पिता अनजान ने लिखे ये 10 मशहूर गाने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें