फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही इस शख्स ने देख ली सलमान की 'ट्यूबलाइट'

Wed, 24 May 2017 01:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट'
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। अभी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है कि पहले ही सलीम खान ने इसे देख चुके हैं। फिल्म देखने के बाद सलीम ने अपने बेटे की तारीफ के पुल बांध दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारे घर में कोई भी अवॉर्ड के पीछे नहीं भागता, इस घर में अवॉर्ड्स का कुछ महत्व नहीं है। सलमान ने 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' में अच्छा काम किया है। अब ट्यूबलाइट में भी उनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी है लेकिन आप इन तीनों की आपस में तुलना नहीं कर सकते।'

सलीम ने आगे कहा, 'ट्यूबलाइट बहुत अच्छी फिल्म है। मैंने बिना एडिटिंग की फिल्म देखी है। उस समय ना इसमें बैकग्राउंड म्यूजिक था और ना ही इसकी मिक्सिंग हुई थी इसलिए मैंने तैयार फिल्म नहीं देखी। लेकिन जो भी मैंने देखा वो बहुत अच्छा था। मैंने पहले भी इस तरह की और इस विषय की फिल्में देखी हैं। मैं एक अंदाजा लगा सकता हूं कि जब ये तैयार हो जाएगी तो कैसी बनेगी। मैं कह सकता हूं कि ये बहुत अच्छी फिल्म है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें