फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म में साथ नजर आएंगे दिशा पटानी और टाइगर श्राफ

Wed, 24 May 2017 01:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं हालांकि अभी तक ये तय नहीं था। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि जल्द ही दिशा और टाइगर की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। इतना ही नहीं फिल्म का नाम भी सामने आ गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिशा को इस फिल्म 'बागी 2' के लिए फाइनल कर दिया गया है बस इंतजार है तो उनके द्वारा फिल्म को साइन करने का। अगर दिशा फिल्म को साइन कर लेती हैं तो पहली बार होगा जब यह रीयल लाइफ जोड़ी किसी फिल्म में साथ दिखेगी।

इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट करेंगे, फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। आपको बता दें कि ‘बागी-2’ के लिए श्रद्धा और कृति का भी नाम सामने आया था लेकिन यह पक्का है कि इन दोनों में से कोई भी अभिनेत्री इस फिल्म में काम नहीं करेगी। यहां तक कि कृति ने मीडिया में भी यह बयान दे दिया है कि उनको ‘बागी-2’ ऑफर नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें