फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजीर रीमेक के लिए 6 करोड चाहते हैं सलीम खान

Thu, 04 Apr 2013 03:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलीम-जावेद द्वारा लिखी गयी फिल्म 'जंजीर' का रीमेक इसी नाम से अपूर्व लाखिया बना रहे हैं। इस नयी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म से जुड़ी एक नयी बात सामने आ रही है। फिल्म के लेखक सलीम खान ने 'जंजीर' का रीमेक बनाने वाली कंपनी रिलांयस और इसके प्रोड्यूसर अमित मेहरा से 6 करोड़ रुपए मांगे हैं।

उन्होंने यह रकम इंटलैक्चुअल राइट के तहत मांगी है। अब जब 'जंजीर' अपने फ्लोर पर है तो उनकी इस मांग ने सबको चौंका दिया है।

अपूर्व लाखिया निर्देशित इस नयी 'जंजीर' में प्रियंका चोपड़ा के साथ साउथ एक्ट्रेस रामचरण तेजा और संजय दत्त की मुख्य भूमिका है।

सलीम की इस मांग पर अभी तक किसी प्रकार की प्रतिक्रिया फिल्म के निर्माता और निर्देशक की ओर से नहीं आयी है।

सलीम खान इस मामले को फिल्म एसोसिएशन तक ले जाने की बात कह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें