संजय दत्त, अरबाज खान, सलमा खान और हेलन
- फोटो : सोशल मीडिया
देर रात पिता से मिलने पहुंचे सलमान
वहीं देर रात सलमान खान भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अस्पताल से निकलते देखा जा रहा है। इस दौरान वो काफी उदास और चिंतित नजर आ रहे हैं। सलमान पिता की तबीयत की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे थे। उसके बाद से वो लगातार अस्पताल में ही बने हुए हैं। उनके अलावा परिवार के बाकी सदस्य भी लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें अरबाज खान, शूरा खान, हेलन और सलमा खान के अलावा दोनों बेटियां अलवीरा, अर्पिता और उनके पति अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी शामिल हैं।
सलीम खान से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर और संजय दत्त
परिवार के अलावा लोगों का सलीम खान से मिलने और अस्पताल पहुंचकर उनके हाल जानने का सिलसिला लगातार जारी है। सलीम खान के साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखने वाले दिग्गज लेखक व गीतकार जावेद अख्तर भी सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे।
इसके अलावा अभिनेता संजय दत्त भी सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।
संजय दत्त इस दौरान भावुक नजर आए थे।