ये खबर भी पढ़ें: Rajpal Yadav: जेल से बाहर आए राजपाल यादव, बोले- बचपन से लेकर 55 तक देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा
रामू की कई फिल्मों दिखे राजपाल यादव
राजपाल यादव, रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘शूल’ के अलावा ‘जंगल’ का भी हिस्सा बने। रामू के पास राजपाल के लिए हर फिल्म में एक खास रोल होता था। 2002 में आई 'कंपनी' में राजपाल में जोसेफ का रोल किया था। उसके बाद 'डरना जरूरी है' में प्रभाकर पंडित नाम का नेगेटिव रोल किया। 2007 में आई राम गोपाल वर्मा की 'आग' में भी रंभा के भाई का किरदार राजपाल ने निभाया। इसी तरह राजपाल यादव राम गोपाल वर्मा की कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
जेल से बाहर आ चुके हैं राजपाल यादव
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। बीते दिनों चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उन्होंने तिहाड़ में आत्मसमर्पण किया था। अब उन्हें हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। अभिनेता ने उन सभी लोगों को धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया था।