फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे शाहरुख, सलमान खान के चेहरे पर दिखी चिंता; देखें वायरल वीडियो

Sat, 21 Feb 2026 10:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salim Khan Health Update: बीते कई दिनों से नामी बॉलीवुड सितारे सलीम खान की सेहत का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे रहे हैं। आज शाहरुख खान भी पहुंचे। इसी बीच सलमान खान काफी टेंशन में नजर आए।
विज्ञापन
शाहरुख खान, सलीम खान और सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के मशहूर राइटर सलीम खान बीते कई दिनों से अस्पताल में हैं। शनिवार रात शाहरुख खान, सलीम खान का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं। सलमान खान को भी अस्पताल के बाहर देखा गया, वह काफी चिंतिंत दिख रहे थे।

विज्ञापन


सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान 
शनिवार रात सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें शाहरुख खान की गाड़ी लीलावती अस्पताल के बाहर नजर आई। वह सलीम खान की सेहत के बारे में जानने के लिए, उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। पिछले दिनों कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी सलीम खान को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, इसमें शिल्पा शेट्टी, जावेद अख्तर, आमिर खान और सलमान खान परिवार के कई सदस्य भी शामिल थे। 

 


सलमान खान काफी टेंशन में दिखे
सलमान खान अपने पिता सलीम खान की सेहत को लेकर काफी चिंता में हैं। आज भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा, जिसमें वह कार में बैठे हैं और उनके चेहरे पर काफी चिंता है। फैंस भी सलमान खान का यह वीडियो देखकर दुखी हैं। फैंस को सलीम खान की सेहत की चिंता हो रही है।
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन

सलमान खान और सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
ये खबर भी पढ़ें: Salim Khan: सलीम खान की तबीयत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाया गया; सलमान के करीबी दोस्त ने बताया अस्पताल का हाल 

सलीम खान को क्या हुआ है? 
कुछ दिनों से सलामन खान के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बुधवार को अमर उजाला को बताया, ‘उनको (सलीम खान) मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’ 

सलमान के दोस्त ने बताया सलीम खान का हेल्थ अपडेट 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि सलमान खान और उनके परिवार ने हॉस्पिटल अथॉरिटीज से कहा है कि वे सलीम खान का हेल्थ अपडेट पब्लिक ना करें। वहीं सलमान खान के करीबी और एक्टर संतोष शुक्ला ने अमर उजाला को बताया कि सलीम खान की तबीयत अब बेहतर हैं, उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें