फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ‘अस्सी’ को मिला शनिवार का फायदा? जानें ओपनिंग डे से कितना अधिक कमा सकी तापसी पन्नू की फिल्म

Sat, 21 Feb 2026 09:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Assi Day 2 Collection: शुक्रवार को तापसी पन्नू स्टारर और अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म ‘अस्सी’ रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म की शुरुआत धीमी रही। क्या यह शनिवार को अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकी? जानिए, ‘अस्सी’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
फिल्म 'अस्सी' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर बात करती है। यह देश की आधी आबादी के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौती से दर्शकों को रूबरू कराती है। साथ ही मन को झकझोर देती है। बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करती है। लेकिन सवाल है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल कर सकी है। क्या शनिवार को इसके दर्शकों की संख्या बढ़ी है? 

विज्ञापन

फिल्म 'अस्सी' - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee

दूसरे दिन किया कितना कलेक्शन? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ ने दूसरे दिन 1.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म की कमाई के शुरुआती नंबर हैं। जबकि फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 2.13 करोड़ रुपये हो चुका है। 

फिल्म 'अस्सी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अनुभव सिन्हा ने फिल्म में समाज की घिनौनी सच्चाई सामने रखी
फिल्म ‘अस्सी’ की कहानी एक रेप पीड़िता के संघर्ष को दिखाती है, कानूनी प्रक्रिया में रेप केस के फैसलों में क्यों देरी होती है? परिवार और उस महिला पर क्या गुजरती है, इन बातों को निर्देशक ने बहुत ही संवेदनशील तरीके से दिखाया है। साथ ही इस जघन्य अपराध के पीछे की मानसिकता को भी सामने रखा है। 

फिल्म 'अस्सी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म में नजर आए ये कलाकार 
फिल्म ‘अस्सी’ में कनी कुश्रुति, जीशान अय्यूब, तापसी पन्नू, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे कलाकार नजर आए हैं। तापसी फिल्म में रेप पीड़िता की वकील बनी हैं। वहीं रेप पीड़िता के रोल में कनी कुश्रुति दिखीं। दोनों ने ही दमदार अभिनय किया है। 
 
विज्ञापन

फिल्म 'अस्सी' - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
‘अस्सी’ का थिएटर में किन फिल्मों से है मुकाबला? 
सिनेमाघरों में पहले से ही शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ मौजूद थी। इस फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन 2.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। साथ ही 50 करोड़ क्लब में भी एंट्री ली है। फिल्म ‘ओ रोमियो’ का कुल कलेक्शन अब तक 51.73 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं ‘अस्सी’ के साथ शुक्रवार को मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 1.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.49 करोड़ रुपये हो चुका है। इस तरह देखा जाए तो ‘ओ रोमियो’ और ‘दो दीवाने सहर में’ तापसी की फिल्म से अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें