सुबह कराया गया सलीम खान को भर्ती
डॉ. जलील पार्कर ने बताया, 'सलीम खान को सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर, डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे। सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया। डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया सहित डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया।
कल प्रेस बुलेटिन में दिया जाएगा हेल्थ अपडेट
डॉ. पार्कर ने कहा कि रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए सलीम खान की सेहत से संबंधित आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम रिश्तेदारों की सहमति से और सलीम खान की निजता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस के संबंध में उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है'। बता दें कि सलीम खान के हॉस्पिटल में भर्ती होने का सही मेडिकल कारण परिवार ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है। फिलहाल फैंस को उनकी हालत पर आगे के अपडेट का इंतजार है।
दिलीप कुमार और बाला साहब ठाकरे के साथ डॉ. पार्कर
- फोटो : अमर उजाला
दिग्गज हस्तियों का उपचार कर चुके हैं डॉ. पार्कर
डॉ. जलील पार्कर ने इससे पहले फिल्म जगत और राजनीति से जुड़ी दिग्गज हस्तियों का उपचार किया है। डॉ. पार्कर ने 21 साल से ज्यादा समय तक मशहूर बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार का उपाचर किया। दिलीप कुमार के आखिरी पलों तक उनका उपचार डॉ. पार्कर की निगरानी में हुआ। दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों और उनकी पत्नी सायरा बानो का इलाज भी डॉ. पार्कर ने किया। इसके अलावा डॉ. पार्कर, शिवसेना के फाउंडर बाला साहब ठाकरे के सबसे भरोसेमंद डॉक्टर और पर्सनल फिजिशियन रहे। डॉ. पार्कर का ठाकरे परिवार के साथ करीबी रिश्ता रहा है। मेडिकल संबंधी किसी जरूरत में ठाकरे परिवार डॉ. पार्कर से सुझाव लेता है।