फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar: नींद उड़ाने आ रहा है 'सालार' का टीजर, इस दिन इस वक्त होगा रिलीज

Mon, 03 Jul 2023 02:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘सालार’ को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म के जरिए प्रशांत नील और प्रभास पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री श्रुति हासन की फिल्म 'सालार' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस फिल्म के टीजर रिलीज की तारीख का एलान हो चुका है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के टीजर के लिए फैंस को अपनी नींद में खलल डालनी पड़ सकती है। दरअसल, फिल्म का टीजर सवेरे करीब सवा पांच बजे रिलीज किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


सुबह-सुबह जारी होगा टीजर
सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक 'सालार' का टीजर छह जुलाई 2023 को सुबह 5:12 बजे जारी होगा। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। प्रशांत नील इससे पहले साल 2022 में ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ 2' से धमाल मचा चुके हैं। अब उनके निर्देशन में बन रही फिल्म 'सालार' को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं। 
Akshara Singh: सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी ‘डार्लिंग’, नए टैलेंट को लेकर अक्षरा सिंह ने कही ये बात
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी 'सालार'
‘सालार’ को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ, सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ी हुई हैं। बता दें कि यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन


यह सितारे आएंगे नजर
सुपरस्टार प्रभास की बीते दिनों रिलीज हुई मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' चल नहीं पाई। ऊपर से फिल्म के डायलॉग और कुछ सीन्स को लेकर भी खूब कंट्रोवर्सी हुई। ऐसे में प्रभास की उम्मीदें भी अपनी आगामी फिल्म 'सालार' पर टिकी हैं। 'सालार' को होम्बले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। सालार की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में प्रभास और श्रुति के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू भी अहम रोल अदा करते दिखेंगे। 
Ayushmann Khurrana: वेम्बली में परफॉर्म करने के लेकर उत्साहित हैं आयुष्मान, बोले- यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें