फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar: 'सालार' में होगा हॉलीवुड फिल्मों जैसा एक्शन सीक्वेंस, शूटिंग के लिए खरीदी गई थीं 750 अलग-अलग गाड़ियां

Thu, 02 Nov 2023 01:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सालार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसने फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह पैदा किया। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म से जुड़ी कुछ और खास जानकारियां समाने आई हैं। निर्देशक प्रशांत नील की यह फिल्म निश्चित रूप से अब तक की सबसे हिंसक फिल्म होने वाली है। इसमें हॉलीवुड जैसा एक्शन सीक्वेंस होगा, जिसके लिए टीम भव्य तैयारियां कर रही है।

विज्ञापन


एक्शन सीक्वेंस से भरपूर होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सालार: पार्ट वन-सीजफायर' की शूटिंग के लिए जीप, टैंक, ट्रक आदि सहित 750 से अधिक विभिन्न वाहन खरीदे गए थे, क्योंकि फिल्म में बहुत सारा ऑन-ग्राउंड एक्शन है। यह किसी भी हॉलीवुड फिल्म के बड़े एक्शन सीक्वेंस जितना बड़ा होगा। प्रशांत नील एक्शन सीक्वेंस के मास्टर हैं। उनकी फिल्मों में दमदार एक्शन देखने को मिलता है। अब वह 'सालार' को सबसे बड़ी एक्शनर फिल्म बनाना चाहते हैं। इस फिल्म में दर्शक दो एक्शन के मास्टर प्रशांत नील और प्रभास को पहली बार साथ देखेंगे।
Jawan OTT Release: शाहरुख के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, ओटीटी पर रिलीज हुई 'जवान'
विज्ञापन


अगले साल रिलीज होगा अगला भाग
फिल्म का दूसरा भाग छह महीने के भीतर यानी अप्रैल 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है। सालार रिलीज के दिन इसके दूसरे भाग की रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। निर्देशक ने कहा कि भाग दो की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और डबिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन भाग पर काम बाकी है।
KWK 8: धर्मेंद्र को किसिंग सीन सुनाने में करण को आ रही थी शर्म, अभिनेता की इस बात ने निर्माता को किया हैरान

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक रिवेंज थ्रिलर होगी, जिसमें हाई-लेवल एक्शन सीक्वेंस होंगे। फिल्म में प्रभास के साथ अभिनेत्री श्रुति हासन मुख्य भूमिका में होंगी। वहीं, पृथ्वी राज सुकुमारन और जगपति बाबू भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Leo: 'उनके साथ स्क्रीन शेयर करना घर वापस आने जैसा है', लियो में विजय संग काम करने पर बोलीं तृषा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें