फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Picture Perfect: साथ आई 'सालार' और 'प्रोजेक्ट के' की टीम, क्या आपने देखी यह पिक्चर परफेक्ट तस्वीर?

Mon, 27 Jun 2022 10:11 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पैन इंडिया स्टार प्रभास जल्द ही फिल्म 'सालार' और 'प्रोजेक्ट के' में नजर आने वाले हैं। इस वक्त जहां अभिनेता 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं 'सालार' के मेकर्स फिल्म की तैयारियां में जुटे हुए हैं। रविवार की रात दोनों - 'सालार' और 'प्रोजेक्ट के' की टीम की मुलाकात हुई और दोनों ने मिलकर खूब मस्ती की। इस दौरान के राघवेंद्र राव, नानी और दुलकर सलमान विशिष्ट अतिथि थे। वहीं कुछ समय से 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे बिग बी और प्रभास भी इस बैश में मौजूद थे। सालार और प्रोजेक्ट के की टीमों का यह मिलन लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वह पार्टी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

साथ क्यों आई सालार और प्रोजेक्ट के की टीम
बता दें कि वैजयंती मूवीज ने हाल ही में तेलुगू इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे किए हैं। इसी उपलक्श में प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने हैदराबाद में एक नया ऑफिस का उद्घाटन किया। हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभास, अमिताभ बच्चन, नानी, दुलकर सलमान और केजीएफ के निदेशक प्रशांत नील समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इतने करोड़ में बनेगी 'प्रोजेक्ट के' 
निर्देशक नाग अश्विन की 'प्रोजेक्ट के' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसे तेलुगू और हिंदी में एक साथ शूट किया जा रहा है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रभास की यह आगामी फिल्म 500 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें