फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RD Burman Songs: धुनों के शहजादे के 10 यादगार नगमे, लोग  आज भी हैं जिनके दीवाने 

Mon, 27 Jun 2022 07:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बर्मन साहब ने हिंदी सिनेमा को कई हिट गानें दिए जैसे- महबूबा महबूबा, बच के रहना रे बाबा, जब  हम जवां होंगे। इन गानों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि गिनती करना मुश्किल है। इसीलिए आज इस खास मौके पर हम आपके लिए उनके 10 चुनिंदा गानों की प्लेलिस्ट लेकर आए हैं।
विज्ञापन
आर डी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाले आर डी बर्मन की आज 83वीं बर्थ एनिवर्सरी है। आरडी बर्मन वह शख्स थे जिन्होंने वेस्टर्न और रेट्रो बीट को म्यूजिक में लाकर संगीत की परिभाषा ही बदल दी थी। आर डी बर्मन ने बॉलीवुड को संगीत का वह तोहफा दिया है जिसकी बराबरी शायद ही आज कोई कर पाया हो। आर डी बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। उनके पिता सिंगर और कंपोजर वहीं माता जी लिरिसिस्ट थीं। लोग उन्हें प्यार से पंचम दा भी बुलाते थे। पंचम दा ने अपने करियर में लगभग 300 फिल्मों में म्यूजिक दिया था। उन्होंने अपनी अलग ट्यून्स को संगीत में अपना स्टाइल बनाया था। उनका म्यूजिक सिर्फ वाद्य यंत्रों से नहीं बल्कि रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली चीजों जैसे की कप-प्लेट और खाली बोतलों से भी निकलता था। बर्मन साहब ने हिंदी सिनेमा को कई हिट गानें दिए जैसे- महबूबा महबूबा, बच के रहना रे बाबा, जब  हम जवां होंगे। इन गानों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि गिनती करना मुश्किल है। इसीलिए आज इस खास मौके पर हम आपके लिए उनके 10 चुनिंदा गानों की प्लेलिस्ट लेकर आए हैं।

  
विज्ञापन

सत्ते पे सत्ता फिल्म का गाना प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया को सपन चक्रवर्ती और किशोर कुमार ने गाया है। 1982 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अमजद खान, शक्ति कपूर और सारिका आदि मुख्य भूमिका में हैं।

1979 में आई फिल्म मंजिल का गाना रिमझिम गिरे सावन अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया गया है। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया है।


 

1972 में आई फिल्म मेरे जीवन साथी का गाना ओ मेरे दिल के चैन आज भी खूब पसंद किया जाता है। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था। 

1971 में आई फिल्म हम किसी से कम नहीं का गाना तुम क्या जानो मोहब्बत क्या है को आर डी बर्मन ने गाया था और उन्होंने ही इसका म्यूजिक भी दिया था। नई पीढ़ी भी इस गाने को खूब सुनती है।

सुनील दत्त, सायरा बानो और महमूद स्टारर ये फिल्म 1968 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना एक चतुर नार खूब पसंद किया गया था। इस गाने को किशोर कुमरा ने गाया है। 

1975 में रिलीज हुई फिल्म आंधी का गाना तुम आ गए हो नूर आ गया है आज भी पसंद किया जाता है। इसको गाया था किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आरडी बर्मन ने। इसका म्यूजिक भी आरडी बर्मन ने दिया है।

राजेश खन्ना और आशा पारेख स्टारर फिल्म कटी पतंग का गाना ये जो मोहब्बत है को किशोर कुमार ने गाया है। नई पीढ़ी हो या पुरानी सभी इस गाने को आज भी खूब सुनना पसंद करते हैं।

1986 में आई फिल्म जीवा गाना रोज रोज आंखो तले को आशा भोंसले और अमित कुमार ने गाया है। इस फिल्म में संजय दत्त और मंदाकिनी मुख्य कलाकार थे।

1976 में आई फिल्म महबूबा का गाना 'मेरे नैना सावन भादो' उन दिनों बेहद पसंद किया जाता था। इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी।

विज्ञापन

'बड़े अच्छे लगते हैं' गाना 'बालिका वधू' फिल्म का है। 1976 में आई इस फिल्म के गाने को अमित कुमार ने गाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें