2 मिनट 18 सेकंड के इस ट्रेलर में कलाकारों की शानदार एक्टिंग, बहुत सारा इमोशन्स और मजाक मस्ती मौजूद है। ट्रेलर की शुरुआत काजोल और विशाल जेठवा के साथ होती है, जो मां और बेटे के किरदार में हैं और दोनों के बीच मस्ती-मजाक चल रहा है। काजोल पूरे ट्रेलर में अपने बेटे का ध्यान रखती हुई दिखी हैं लेकिन इसी बीच विशाल अपनी मां से एक मांग भी करते हैं। ट्रेलर में राजेश खन्ना का एक डायलॉग भी है, जिसमें काजोल का बेटा कहता है, ‘जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए।’
Arbaaz Khan: 'सलमान का भाई और मलाइका अरोड़ा के पति के टैग से थी परेशानी...', अरबाज खान का सालों बाद छलका दर्द
बता दें कि फिल्म 'सलाम वेंकी' का निर्देशन रेवती ने किया है और इस फिल्म में काजोल के साथ विशाल जेठवा, राजीव खंडेलवाल और आहना कुमरा भी खास किरदार में नजर आएंगे।