फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहल्ला अस्सी' में देशी रंग-ढंग में दिखेंगी साक्षी?

Sat, 09 Mar 2013 02:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी दुनिया की चर्चित अभिनेत्री साक्षी तंवर जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में सन्नी देओल के साथ नजर आएंगी। वह इस फिल्म में सन्नी देओल की पत्नी बनी हुई है। इस फिल्म में साक्षी देशी अंदाज में नजर आएंगी।
विज्ञापन


उपन्यासकार काशीनाथ सिंह के उपन्यास पर बन रही फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में साक्षी देशी गेटअप के साथ चूल्हे पर खाना बनाती हुई नजर आएंगी। अपने इस रोल को लेकर साक्षी काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि सन्नी जैसे बड़े हीरो के साथ पर्दे पर काम करना अपने आप में ही गौरव की बात हैं। लोग मेरी और उनकी जोड़ी को जरूर पसंद करेंगे।

साक्षी ने कहा कि फिल्म की कहानी लीक से हटकर है जिसके चलते मैंने फिल्म के लिए हां बोला है। लेकिन एक सवाल जो सबके दिलों में घूम रहा है कि क्या टीवी पर बोल्डनेस दिखाने वाली साक्षी तंवर फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में भी बोल्ड किरदार में नजर आयेंगी और वैसे ही किसिंग सींस और इंटिमेंट सींस सन्नी देओल के साथ देंगी जैसे कि उन्होंने शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में अभिनेता राम कपूर के साथ दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें