फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोड्यूसर नंबर वन की ये है 'बीवी नंबर वन', सेल्फ डिफेंस के लिए वर्दा ने शुरू की मुहिम

Sat, 24 Aug 2019 08:53 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Warda Nadiadwala - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
मशहूर निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला को तो सब जानते हैं, पहचानते हैं। उनकी पत्नी वर्दा नाडियाडवाला भी अब धीरे धीरे लाइमलाइट में आ रही है अपने फिटनेश और सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग शो को लेकर। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जैसे कि किक बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो और ग्रैपलिंग में निपुण वर्दा ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का इन दिनों बीड़ा उठा रखा है।
विज्ञापन


सेल्फ डिफेंस का पहला सीजन काफी चर्चित रहा और अब इसके दूसरे सीजन को भी काफी प्रशंसा मिल रही है। हिंदी सिनेमा के मशहूर सितारों जैसे टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, कृति सैनन और पूजा हेगड़े ने अपने सोशल मीडिया पेजों पर वर्दा की तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

पढ़ें: बड़े पर्दे पर फिर DEVIL बनेंगे सलमान खान, फिल्म से जुड़ी इस बात का साजिद नडियाडवाला ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्धा की इच्छा है कि हर लड़की और हर कामकाजी महिला अपनी सुरक्षा के लिए मूलभूत तरीके जरूर सीखे और खुद को फिट रखे। वह यह भी कहती हैं कि फिट रहने के लिए रोज जिम जाना जरूरी नहीं है। घर पर, दफ्तर में या बाहर किस पार्क में भी कुछ देर अपनी फिटनेस के लिए निकालकर खुद को चुस्त दुरुस्त रखा जा सकता है।

पढ़ें: सलमान ने एक्स गर्लफ्रेंड के बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं छोड़ी कोई कसर, यूलिया के सामने ऐसे दिए पोज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें