फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकमेट: साजिद नाडियाडवाला और किच्चा सुदीप को किया गया बैन, चेस पॉलिसी को तोड़ने का है आरोप

Thu, 17 Jun 2021 10:02 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पांच बार वर्ल्ड चैंपियन विश्वानाथन आनंद से निखिल कामथ ने बेईमानी करके जीता था मैच।
  • निर्माता साजिद नाडियाडवाला और किच्चा सुदीप पर भी पॉलिसी तोड़ने के है आरोप।
  • चेस डॉट कॉम ने दोनों के अकाउंट को बैन कर दिया है।
विज्ञापन
साजिद नाडियाडवाला, विश्वानाथन आनंद और किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति और जेरोधा, वन बीकन के फाउंडर निखिल कामथ पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। दरअसल, कोविड-19 रिलीफ चैरिटी चेस प्रतियोगिता में कामथ ने विश्व विजेता विश्वनाथ आनंद के खिलाफ चीटिंग करके मैच जीता था। इस बात को खुद कामथ ने कबूल भी किया था। अब खबर आ रही है कि चेस डॉट कॉम ने प्लेटफॉर्म की फेयर प्ले पॉलिसी का उल्लंघन करने के लिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला और एक्टर किच्चा सुदीप के खातों को बैन कर दिया है।

विज्ञापन


13 जून को प्लेटफॉर्म ने  चेकमेट कोविड-19 रिलीफ फंडिग का आयोजन किया था। जिसमें 4 घंटे 30 मिनट चले लंबे गेम के दौरान 10 लाख से अधिक की राशि जमा की गई। इसमें पांच बार के विश्व चैंपियन और नंबर एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी, विश्वनाथन आनंद, नौ प्रतिभागियों के खिलाफ एक साथ खेल रहे थे।

इन नौ चेस प्रतिभागियों में निखिल कामथ, यजुवेंद्र चहल, किच्चा सुदीप, साजिद नाडियाडवाला, रितेश देशमुख, आमिर खान, अरिजीत सिंह, अनाया बिरला और मनु कुमार जैन शामिल थे। विश्वनाथन आनंद ने इस दौरान आठ मैच जीते। लेकिन वे निखिल कामथ से हार गए। 
विज्ञापन


हालांकि, बाद में मालूम हुआ कि निखिल कामथ ने ये मैच बेईमानी करके जीता था। लेकिन इसके बाद साजिद नाडियाडवाला और किच्चा सुदीप को भी खेल की पॉलिसी के खिलाफ खेलने (बेईमानी करने के लिए) के लिए चेस डॉट कॉम ने बैन कर दिया।



इस पूरे मामले पर चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'कल लोगों के लिए पैसे जुटाने के लिए एक सेलिब्रिटी सेग्मेंट था। ये खेल की नैतिकता को बनाए रखने का एक मजेदार और अच्छा अनुभव था। मैंने अपनी तरफ से अच्छे और नियमों के तहत खेला और बाकि सभी से यही उम्मीद की थी।' बता दें, आनंद ने ये ट्वीट निखिल कामथ के बयान के बाद किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें