फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sajid Khan: साजिद खान बनाएंगे आशिकी 4? फिल्म में होगी 'बिग बॉस' 16 की यह हिट जोड़ी!

Sat, 01 Apr 2023 12:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'आशिकी 3' के साथ-साथ 'आशिकी 4' को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी के इस पार्ट में 'बिग बॉस 16' की हिट जोड़ी नजर आ सकती है। 

 
विज्ञापन
आशिकी 4 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' भले ही खत्म हो गया है, लेकिन इसके प्रतियोगियों से जुड़ी आने वाली खबरें आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बन रही हैं। जहां, शो में दोस्त रहे एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक का मनमुटाव अब सबके सामने आ गया है तो वहीं, इस सीजन की चहीती जोड़ी अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी भी अपनी आउटिंग से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अंकित गुप्ता ने सीजन में को-कंटेस्टेंट रहे फिल्ममेकर साजिद खान से उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ी डिमांड कर दी है, जो अगर सच होता है तो प्रियंका-अंकित के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी कुछ भी नहीं हो सकती है। 

साजिद खान से मिले प्रियंका-अंकित 

प्रियंका चाहर चौधरी कुछ दिनों पहले अंकित गुप्ता के शो 'जुनूनियत' के सेट पर नजर आई थीं। वहीं, अब इन्हें वापस से साथ देखा गया है, लेकिन इस बार प्रियंका-अंकित के साथ साजिद खान भी मौजूद थे। गौरतलब हो कि 'बिग बॉस 16' में भी साजिद खान और अंकित गुप्ता की काफी गहरी दोस्ती देखने को मिली थी। शो खत्म होने के बाद भी इनकी बॉन्डिंग बरकरार है। इसी को लेकर तीनों बीती रात मुंबई में साथ स्पॉट किए गए।

विज्ञापन


MasterChef India 7 Winner: असम के नयनज्योति सैकिया बने 'मास्टरशेफ', जीत पर बोले- जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया

आशिकी 4 बनाएंगे साजिद खान? 

साजिद खान, अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी ने मीडिया से भी खूब बातचीत की। इसी दौरान अंकित ने साजिद से कुछ ऐसी डिमांड कर दी, जिसे जान प्रियंकित के फैंस झूम उठे। अंकित गुप्ता ने बातों-बातों में साजिद खान से कहा कि अब वह 'आशिकी 4' बना सकते हैं और इसमें वह उन दोनों को कास्ट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Sunil Grover: सुनील ग्रोवर छह साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने को तैयार! बस रखी है यह छोटी सी डिमांड

री-यूनियन पर साजिद का रिएक्शन 

साजिद खान ने अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी संग अपने री-यूनियन पर बात करते हुए कहा, 'जैसा कि हमने शो में भी कहा था कि घर से बाहर आने के बाद हम मिलेंगे। यह वही है। शो से निकलने के बाद अंकित अपने शो में बहुत व्यस्त हो गया था। लेकिन जब यह मुंबई आया है तो इसने मिलने का प्लान बनाया। मैं प्रियंका और अंकित से फोन पर बात करता रहता हूं, और इससे यह साबित होता है कि हमारा घर में रिश्ता सच्चा था। कैमरे के लिए नहीं था। हम दोस्त इसलिए नहीं कि हमें दोस्त बनना है। बल्कि हमारा बॉन्ड वाकई है। हमारा कनेक्शन वाकई है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें