बॉलीवुड में छिड़ी नेपोटिज्म की बहस में अब एक नया नाम साजिद खान का भी जुड़ गया है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान साजिद खान से पूछा गया कि फिल्मी बैकग्राउंड से होने के नाते नेपोटिज्म पर उनके क्या विचार हैं?
इस सवाल पर साजिद से शालीनता से बात करते हुए कहा, 'करीब 90 प्रतिशत लोगो को नेपेटिज्म का मतलब ही नहीं पता होता है। मेरे हिसाब से ऐसे कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के बच्चे है जिन्होंने फिल्मों में एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया लेकिनम लोगो ने उन्हें पसंद नहीं किया और वो वापस चले गए।'
इसके आने बात करते हुए साजिद बोले, 'इसलिए आपका बैकग्राउंड काम नहीं आता बल्कि टैलेंट होना जरुरी है।' अपने करियर के बारे में बात करते हुए साजिद बोले, 'फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूग मेरे लिए ये मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। करियर बनाने के लिए मैंने और फराह ने काफी मेहनत की है।'
पढ़ें- 15 साल छोटे बिजनेस मैन से बॉबी डार्लिंग ने की थी शादी, 18 बार 'गे' का रोल कर बनाया रिकॉर्ड
साजिद खान ने बताया उनके पिता कमरान खान 50-60 के दशक के सफल फिल्म मेकर थे इसके बावजूद उन्होंने और उनकी बहन फराह खान ने ऐसे दिन देखे है जब उनके पास खाने तक के लिए कुछ नहीं था।