निर्देशक साजिद खान का दिल अब ईशा गुप्ता पर आ गया है। फिल्म हमशक्ल की यूनिट के सदस्यों की मानें, तो ईशा गुप्ता और साजिद खान की गुटुर गूं शूटिंग के पहले दिन से ही शुरू हो चुकी थी।
हालांकि शुरू में लग रहा था कि वे फिल्म के बारे में उन्हें जानकारियां दे रहे हैं, लेकिन 'हमशक्ल' के आधी से ज्यादा पूरी होने के बाद भी दोनों का हाल मिलने के पहले दिन जैसा ही है।
मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों साजिद खान का ज्यादा वक्त ईशा गुप्ता के साथ ही बीतता है। असल में जैकलिन फर्नांडिस से ब्रेकअप के बाद साजिद अकेले पड़ गए थे।
उनकी फिल्म 'हिम्मतवाला' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लुढ़क गई थी। हालत यह थी कि कोई भी एक्टर उनके साथ काम नहीं करना चाहता था।
वह तो भला हो सैफ अली खान का, जिन्होंने साजिद के साथ 'हमशक्ल' में काम करने के लिए हामी भर दी। सैफ से काम करने की रजामंदी मिलने के बाद साजिद ने ईशा से संपर्क किया, ईशा ने भी विनम्रता से फिल्म में काम करना मंजूर कर लिया।
साजिद के जख्मों में जैसे मरहम लग गया और ईशा उनको भा गईं। वैसे, वे 'राज 3' में ईशा के काम के मुरीद हैं। 'राज3' देखने के बाद ही उन्होंने फैसला किया था कि वे हमशक्ल में ईशा को जरूर लेंगे।
हालांकि इस फिल्म में बिपाशा बसु और तमन्ना भी अभिनय कर रही हैं, लेकिन ज्यादा महत्व ईशा को ही मिल रहा है।