निर्माता कुमार अभिषेक ने कहा, 'अभी हमारे फिल्म को प्रमोट करने करने की बहुत जरूरत है। हमारी यह पहली फिल्म है और हमने बहुत ही मेहनत से यह फिल्म बनाई है। कोविड की वजह से हमारी फिल्म वैसे ही तीन साल लेट हो चुकी है। संजय मिश्रा मध्य प्रदेश में शूटिंग कर रहे हैं और विवान शाह लखनऊ में। जैसे ही दोनो स्टार फ्री होंगे एक नए सिरे से फिल्म को प्रमोट करने की रणनीति बनाएंगे। अगर सब सही रहा तो फिल्म को अगले महीने रिलीज करेंगे।'
विवान शाह और संजय मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'कोट' में संजय मिश्रा और विवान शाह के अलावा पूजा पांडे और सोनल झा की मुख्य भूमिकाएं हैं। विवान शाह फिल्म में एक ऐसे दलित लड़के की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका सपना होता है कि एक कोट जरूर पहनना है। यह फिल्म समाज के ऐसे गरीब तबके के लोगों का प्रतिनिधित्व करती है, जिसे समाज के लोग अछूत समझते है।
यह भी पढ़ें: अदा शर्मा का मोबाइल नंबर हुआ लीक और मिल रहीं धमकियां, एक्ट्रेस ने दी यह प्रतिक्रिया