फिल्म ‘सैयारा’ को अभी थिएटर में लगे हुए चार दिन ही हुए, मगर दर्शकों के बीच इसका अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है, इसमें दो नए चेहरे हीरो-हीरोइन के लीड रोल में नजर आए। हीरो के तौर पर अहान पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा है। इस एक्टर की एक्टिंग को सराहा जा रहा है। इसी बीच अहान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में अहान के बारे में काफी कुछ लिखा है।
रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने अहान की मेहनत का जिक्र किया
श्रुति चौहान नाम की एक्ट्रेस और मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें वह ‘सैयारा’ का एक सीन शेयर करती हैं। साथ ही एक लंबा-चौड़ा मैसेज भी लिखती हैं। श्रुति लिखती हैं, ‘इस लड़के (अहान) ने जिंदगी भर यही सपना देखा। उसने इस पल के लिए अपना सबकुछ कुर्बान किया। अब स्टेज तुम्हारा है।’
ये खबर भी पढ़ें:
Ananya Panday: ‘सैयारा’ देखकर नहीं रुके अनन्या के आंसू, भाई अहान को गले लगाकर दी बधाई
जमकर तारीफ की और प्यार बरसाया
श्रुति चौहान आगे लिखती हैं, ‘आई लव यू। मुझे तुम पर प्राउड फील हो रहा है। मैं रो रही हूं, चिल्ला रही हूं। मैं बस यही प्रेयर कर रही हूं कि आगे भी तुम्हारे पास बहुत सारी चीजें आएं। दुनिया ने आखिरकार देख लिया कि तुम क्या कर सकते हो।’
कौन है श्रुति चौहान
श्रुति चौहान जयपुर की रहने वाली हैं। वह एक मॉडल हैं। साथ ही एक्टिंग भी करती हैं। श्रुति ने फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में माया नाम का एक छोटा सा रोल किया था। इसके अलावा वह जुबिन नौटियाल के म्यूजिक वीडियो ‘हद से’ में भी नजर आ चुकी हैं। अब तक अहान और श्रुति ने अपने रिश्ते के बारे में पुष्टि नहीं की है। बस श्रुति की इंस्टाग्राम पोस्ट ही इस तरफ इशारा करती है कि दोनों के बीच अलग तरह की केमिस्ट्री जरूर है।