फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahaan Panday: ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे के पिता का क्या है बाॅलीवुड कनेक्शन? शाहरुख की कर चुके हैं मदद

Tue, 22 Jul 2025 06:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Fame Ahaan Panday Father Chikki Panday: इन दिनों फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे चर्चा में बने हैं। यह यंग एक्टर फिल्मी बैकग्राउंड से ही आता है। पिता बिजनेस जरूर करते हैं लेकिन शाहरुख खान से दोस्ती रखते हैं। साथ ही कई साल पहले एक मुश्किल घड़ी में वह शाहरुख की मदद भी कर चुके हैं 

विज्ञापन
अहान पांडे अपने पिता चिक्की पांडे के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘सैयारा’ फिल्म फेम एक्टर अहान पांडे के पिता चिक्की पांडे एक्टर चंकी पांडे के छोटे भाई हैं। इस तरह वह फिल्मी परिवार से नाता रखते हैं। साथ ही शाहरुख खान के साथ भी चिक्की पांडे की कई साल पुरानी दोस्ती है। कई साल पहले अपने दोस्त शाहरुख के चिक्की पांडे मददगार बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान की जमानत करवा दी 
साल 1994 की बात है, एक पत्रकार को कथित तौर पर धमकाने के आरोप में शाहरुख खान गिरफ्तार हुए। ऐसे में नाना पाटेकर और चिक्की पांडे ने उनकी मदद की। चिक्की पांडे ने शाहरुख खान की जमानत करवाई थी। किंग खान और चिक्की पांडे आज भी दोस्त हैं। ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे भी शाहरुख खान के बेटे आर्यन के दोस्त हैं।  

भाई की तरह फिल्मों में नहीं आए
अहान पांडे के पिता चिक्की पांडे, चंकी पांडे के भाई हैं। मगर वह चंकी पांडे की तरह फिल्मों में नहीं आए। इसके बजाय बिजनेस में हाथ आजमाया। हां, चिक्की पांडे की पत्नी डीन पांडे अपने समय में एक मॉडल रह चुकी हैं। अब वह बाॅलीवुड में ही एक लाइफस्टाइल कोच हैं। इस तरह देखा जाए तो ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे का अच्छा-खास बॉलीवुड कनेक्शन हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: ‘सैयारा’ देखकर नहीं रुके अनन्या के आंसू, भाई अहान को गले लगाकर दी बधाई

क्यों चर्चा में है फिल्म ‘सैयारा’ 
अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म यंग ऑडियंस खासकर जेन जी (Gen Z) को पसंद आ रही हैं। फिल्म के गाने भी ऑडियंस को अच्छे लगे हैं। अब तक यह फिल्म चंद दिनों 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें