फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aneet Padda: ‘सैयारा’ फेम अनीत ने पोस्ट किए लाइफ के हैप्पी मोमेंट्स, तस्वीरों में दिखा चुलबुला अंदाज

Tue, 29 Jul 2025 09:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Fame Actress Aneet Padda: ‘सैयारा’ की हीराेइन अनीत पड्ढा को लेकर यंग ऑडियंस के बीच अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है। इस एक्ट्रेस की रियल लाइफ के बारे में भी फैंस जानना चाहते हैं। हाल ही में अनीत ने अपनी लाइफ के कुछ हैप्पी  मोमेंट्स सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। 
विज्ञापन
अनीत पड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘सैयारा’ में लीड कपल का रोल निभाने वाले अहान पांडे और अनीत पड्ढा की इन दिनों हर जगह चर्चा है। अपनी सादगी से एक्ट्रेस अनीत ने फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी लाइफ के कुछ खूबसूरत पल साझा किए हैं। इन तस्वीरों में भी ‘सैयारा’ की वाणी की झलक फैंस को मिल सकती है। 

विज्ञापन


प्यारे डॉगी संग खुशी भरे पल गुजारती दिखीं अनीत 
अनीत पड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में कुछ प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक तस्वीर में उनके साथ दो डॉगी हैं। अनीत उन डॉग्स के साथ खेल रही हैं, उन पर अपना प्यार लूटा रही है। इस तस्वीर में वह काफी खुश भी नजर आ रही है। एक फोटो में स्कूटी पर वह अपने फैमिली मेंबर के साथ बैठी हैं, इसी स्कूटी पर उनका डॉग भी नजर आ रहा है। 

फैमिली संग आउटिंग पर निकली ‘सैयारा’ की वाणी
अनीत ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वह किसी रेस्तरां जैसी जगह में नजर आ रही हैं। इस जगह से फनी वीडियो बनाकर अनीत ने पोस्ट किया है। जो तस्वीरें और वीडियो अनीत ने शेयर किए हैं, उनमें वह बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara Worldwide Box Office: देश ही नहीं, विदेशों में भी बजा 'सैयारा' का डंका, 400 करोड़ क्लब में हुई एंट्री  
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'सैयारा' में अहान पांडे और अनीत पड्ढा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अनीत की फिल्म ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर तहलका
अनीत पड्ढा की फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया है। 12वें दिन में आकर यह फिल्म भारत में कुल 264.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। अब तक रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे नंबर (वर्ल्डवाइड) पर आ चुकी है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें