फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर गिफ्ट्स से घिरे नजर आए अहान पांडे, पोस्ट शेयर कर जताई खुशी; शुभकामनाओं के लिए किया शुक्रिया

Tue, 23 Dec 2025 05:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahaan Panday Birthday: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें कई फैंस ने बधाई और गिफ्ट दिए हैं। जिसको लेकर अहान ने सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला नोट लिखा है। 
विज्ञापन
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सैयारा' फिल्म से रातों-रात स्टार बन चुके अहान पांडे आज अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अहान को सबसे पहले सोशल मीडिया पर उनकी को-स्टार अनीत पड्डा ने बर्थ डे विश किया। इसके बाद उनके परिवार, दोस्त, रिश्तोदार और फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही कई प्यारे गिफ्ट्स भी दिए। अहान ने उन सभी गिफ्ट्स के साथ एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उन सभी का शुक्रियां अदा किया है।
विज्ञापन

अहान का पोस्ट 
अहान पांडे को आज अपने 28वें जन्मदिन पर ढेर सारे गिफ्ट मिले। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गिफ्ट्स से घिरी अपनी एक खास फोटो शेयर की है। इसके साथ अहान ने कैप्शन में लिखा, 'सबकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया और उन सभी लोगों का भी धन्यवाद जिन्होंने इस साल को इतना खास बना दिया। हमेशा ढेर सारा प्यार।'


 
विज्ञापन

अहान पांडे का वर्कफ्रंट
अहान पांडे ने हाल ही में यशराज फिल्म्स की हिट फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। कथित तौर पर इस फिल्म के बाद अब वह अली अब्बास जफर की एक्शन-रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में अहान के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी। फिल्मों के अलावा अहान ने मॉडलिंग और बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' की सफलता से बदले रणवीर सिंह के तेवर? छोड़ दी यह बड़ी फिल्म! जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें