फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजिन की शादी में जमकर नाचे ऋतिक रोशन, एक्स वाइफ सुजैन भी हुईं शामिल; देखें वायरल वीडियो

Tue, 23 Dec 2025 05:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Cousin Wedding Viral Video: मंगलवार को ऋतिक रोशन को अपने कजिन के वेडिंग फंक्शन में देखा गया। पूरा रोशन परिवार शादी में नजर आया। सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल हैं। देसी पहनावे में ऋतिक भी शादी में जमकर नाचते दिखे।

विज्ञापन
कजिन की शादी में परिवार संग शामिल हुए ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन का ग्रीक गॉड लुक फैंस को काफी पसंद है। लेकिन हाल ही में वह देसी पहनावे में भी नजर आए। एक्टर का देसी लुक सोशल मीडिया पर वायरल है। कजिन की शादी में ऋतिक अपने परिवार संग मौजूद दिखे। बाराती बनकर पहुंचे ऋतिक ढोल की धुन पर नाचते दिखे। इस शादी से उनके और परिवार के कई वीडियो वायरल हैं। 

जमकर नाचे ऋतिक रोशन

विज्ञापन

ट्रेडिशनल कुर्ता पजामा पहने और सिर पर पगड़ी बांधे हुए ऋतिक रोशन दिखाई दिए। ढोल वालों ने बारातियों का स्वागत किया तो ऋतिक भी नाचते और झूमते दिखे। ऋतिक के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए। यह शादी ऋतिक के कजिन ईशान रोशन की है। उनकी शादी ऐश्वर्या सिंह नाम की लड़की से हो रही है।  
 




 


 
ये खबर भी पढ़ें: फैमिली फंक्शन में गर्लफ्रेंड सबा के साथ पहुंचे ऋतिक रोशन; हाथों में हाथ थामे साथ दिए पोज, वीडियो वायरल 
विज्ञापन



ऋतिक ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ क्लिक करवाए फोटोज
शादी में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी शामिल हुईं। दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज दिए। ऋतिक ने अपने दो बेटों के साथ भी फोटो किल्क करवाए।

 


कजिन पश्मीना रोशन ने भी दिए पोज 
शादी से कई और वीडियो वायरल है। जिसमें राकेश रोशन ने दुल्हन ऐश्वर्या सिंह के साथ फोटो क्लिक करवाए। साथ ही ऋतिक की एक कजिन पश्मीना रोशन ने भी पैपराजी को जमकर पोज दिए। वह पेस्टल कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आईं। 

 


ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन बॉयफ्रेंड संग शादी में हुई शामिल 
ऋतिक के कजिन की शादी में एक्टर की एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल हुईं। वह अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी में शामिल हुईं। अर्सलान गोनी, टीवी एक्टर अली गोनी के भाई हैं। 
 

 


एक्टिंग के बाद डायरेक्शन की फील्ड में ऋतिक ने रखा कदम
ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए। अब वह फिल्म 'कृष 4' की तैयारियों में व्यस्त हैं। ऋतिक अब डायरेक्शन में भी हाथ आजमाएंगे। वह फिल्म 'कृष 4' को निर्देशित करेंगे। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें