फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म का नाम तय, मराठी फिल्म 'सैराट' की है रीमेक

Tue, 14 Nov 2017 08:24 AM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से श्रीदेवी की बेटी जाह्मवी कपूर और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चाएं फिल्मी गलियारों में चल रही थी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों को मराठी फिल्म 'सैराट' के रीमेक में कास्ट किया गया है। इस फिल्म का नाम 'धड़ाक' रखा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर से शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करन जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे और शशांक खेतान इसे डायरेक्ट।
विज्ञापन

29 अप्रैल 2016 को रिलीज हुई मराठी फिल्म 'सैराट' 100 करोड़ कमाने वाली पहली मराठी फिल्म थी। लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म में हीरो छोटी जाति का होता है तो हीरोइन गांव के ऊंची जाति के एक नेता की बेटी। प्यार में पड़े ये दोनों लव बर्ड्स अपने रास्ते में आने वाली हर बाधाओं से लड़ते हैं। 

इन सबके अलावा जाह्नवी और ईशान खट्टर के बारे में चर्चा आम है कि दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। अक्सर ये दोनों स्टार-किड्स एक साथ देखे भी जाते हैं, इनकी क्लोजनेस को को देखकर अक्सर अंदाजा लगाया जाता रहा है कि इनके बीच कुछ ना कुछ जरूर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें