सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार कमल हासन के साथ फोटो पोस्ट कर एक्ट्रेस काजोल फैंस के निशाने पर आ गई थी। जिसके बाद अब कमल हासन ने काजोल का बचाव करते हुए ट्रोलर्स पर निशाना साधा है।
दरअसल, 90 के दौर में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार काजोल बीते शुक्रवार 23वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुई थी। जहां अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, महेश भट्ट, कमल हासन जैसे बड़े सितारे भी शामिल थे।
इस दौरान सोशल मीडिया के पैंतरे धीरे-धीरे सीख रहीं काजोल ने इस फिल्म फेस्टिवल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें अमिताभ बच्चन और कमल हासन उनके साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन गलती उनसे इसके कैप्शन में हो गई और देखते ही देखते फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
'कुछ कुछ होता है' एक्ट्रेस काजोल ने इस तस्वीर को पोस्ट करते लिखा, 'दो लेजंड्स के साथ सेल्फी टाइम...खुद को रोक न सकी।' बस काजोल की गलती सिर्फ इतनी सी थी कि इस तस्वीर को उन्होंने सेल्फी कह दिया, जिसपर लोगों ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी। किसी ने कहा, 'यह सेल्फी है मैम???'
इसके जवाब में कमल हासन ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि,'कृपा करके काजोल जी बख्श दीजिए। मुझे सेल्फी पसंद नहीं न ही मैं उसका फैन हूं, लेकिन मैं इन दोनों एक्टर्स (अमिताभ बच्चन, काजोल) का फैन हूं। ट्रोल करना सही नहीं'।