आज सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर साधना के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने साधना को ‘भारतीय सिनेमा की बेहतरीन कलाकारों में से एक’ बताया।
सायरा बानो ने साधना की इन फिल्मों को किया याद
सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साधना के साथ-साथ राज कपूर और माला सिन्हा जैसे सितारों के साथ की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ सायरा ने लिखा, ‘उनके जन्मदिन पर साधना की प्यारी याद में। भारतीय सिनेमा की बेहतरीन कलाकारों में से एक और बेहद गर्मजोशी और शालीनता से भरी शख्सियत।’
सायरा बानो ने साधना के शानदार फिल्मी करियर को याद करते हुए उनकी फिल्मों ‘वो कौन थी’, ‘मेरा साया’ और ‘वक्त’ का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि साधना, एस मुखर्जी के फिल्मालय स्टूडियोज की बेहतरीन खोजों में से एक थीं। उन्होंने कहा कि ‘वो कौन थी’, ‘मेरा साया’ और ‘वक्त’ में साधना का शानदार काम आज भी लोगों के दिलों और यादों में हमेशा के लिए बसा हुआ है।