फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरा बानो: 'इससे बड़ा क्या अवॉर्ड...', अभिनेत्री ने सुनाया नाना और दिलीप कुमार का भावुक किस्सा; कही ये बात

Sat, 10 Oct 2026 03:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saira Banu: दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को याद करते हुए उनसे जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन
नाना पाटेकर और दिलीप कुमार - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सायरा बानो ने अपने दिवंगत पति और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से जुड़ी एक ऐसी याद बताई, जो दोनों कलाकारों के बीच प्यार और सम्मान को दिखाती है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर नाना को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


वीडियो शेयर कर बताया किस्सा
नाना पाटेकर के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सायरा बानो ने उनका एक वीडियो साझा किया। उन्होंने नाना को एक शानदार कलाकार और दमदार अभिनय करने वाला अभिनेता बताया। इस दौरान उन्होंने साल 1994 में फिल्म 'क्रांतिवीर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद नाना और दिलीप कुमार के बीच हुई मुलाकात का किस्सा भी याद किया।

सायरा बानो ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'नाना पाटेकर जी के निधन से भारतीय सिनेमा को बहुत बड़ा और दुखद नुकसान हुआ है। हमने एक शानदार कलाकार, गजब का अभिनय करने वाले अभिनेता और ऐसे इंसान को खो दिया है, जिनकी मौजूदगी पर्दे पर जितनी यादगार थी, उतनी ही खास उनकी असल जिंदगी भी थी। उनके परिवार, करीबियों और उन्हें चाहने वाले अनगिनत लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।'
विज्ञापन
Trending Videos

क्रांतिवीर - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप साहब और नाना का खास किस्सा किया शेयर 
उन्होंने आगे लिखा, 'आज मुझे उस घटना की याद आ रही है, जिसके बारे में नाना जी ने एक बार दिलीप साहब के बारे में बताया था। यह एक ऐसी याद है, जो इंसानियत की खूबसूरती के कारण मेरे दिल में हमेशा के लिए बस गई।'

सायरा ने बताया कि जब नाना पाटेकर ने फिल्म 'क्रांतिवीर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था, तब दिलीप कुमार ने उन्हें अपने पाली हिल स्थित घर पर बुलाया था। उन्होंने लिखा, 'किस्मत से, दिलीप साहब से मिलने जाते समय तेज बारिश शुरू हो गई। जब नाना जी हमारे घर पहुंचे, तब तक वह पूरी तरह भीग चुके थे।'

दिलीप कुमार-सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलीप कुमार ने खुद तौलिए से सुखाए थे नाना के बाल
उस पल को याद करते हुए सायरा बानो ने लिखा, 'जब दिलीप साहब ने नाना जी को पूरी तरह भीगा हुआ खड़ा देखा, तो उन्होंने न तो कोई सवाल किया और न ही कोई बात बनाई। वह बस अंदर गए, तौलिया लेकर आए और प्यार से नाना जी के सिर को सुखाया। इसके बाद वह उनके लिए एक साफ शर्ट भी लेकर आए।'

उन्होंने आगे लिखा, 'जरा उस पल के बारे में सोचिए। दिलीप साहब खुद में एक संस्था थे। वह ऐसे दिग्गज कलाकार थे, जिनके सामने होना ही अपने आप में सम्मान की बात थी। लेकिन उन्होंने अपना प्यार किसी बड़ी बात या दिखावे से नहीं, बल्कि दयालुता के एक छोटे-से और बेहद खूबसूरत काम से जाहिर किया।'
विज्ञापन

नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला
नाना पाटेकर ने कही थी दिल छू लेने वाली बात
सायरा बानो ने बताया कि नाना पाटेकर की एक बात ने उनके दिल को गहराई से छुआ था। उन्होंने लिखा, 'बाद में नाना जी ने एक ऐसी बात कही, जिसने मेरे दिल को छू लिया। नाना ने कहा था, 'इससे बड़ा क्या अवॉर्ड चाहिए एक इंसान को?'

सायरा ने आगे कहा, 'और सच में, जिंदगी किसी इंसान को इससे बड़ा पुरस्कार और क्या दे सकती है कि उसे उस व्यक्ति का प्यार, अपनापन और सम्मान मिले, जिसकी वह दिल से इज्जत करता हो?'

अपनी पोस्ट के आखिर में सायरा बानो ने लिखा, 'नाना जी को सिर्फ उन शानदार किरदारों के लिए ही याद नहीं किया जाना चाहिए, जिन्हें उन्होंने पर्दे पर जिया, बल्कि उन यादों, भावनाओं और छाप के लिए भी याद किया जाना चाहिए, जो वह अपने पीछे छोड़ गए हैं। शांति से विश्राम करें, नाना जी। आपकी बहुत याद आएगी।'

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर: 'हैरान हूं...', अमिताभ बच्चन को फिर आई दिवंगत अभिनेता की याद; साथ बिताए पलों के वीडियो किए शेयर

बता दें कि, नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है।

देखें वीडियो- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें