एक बार फिर आप सैफ अली खान को जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'कॉकटेल' में देख सकते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सैफ अली खान लवर ब्वॉय का रोल निभा रहे हैं।
सैफ ने आखिरी बार 2009 में रिलीज हुई फ़िल्म 'लव आजकल' में लवर ब्वॉय का किरदार निभाया था। इससे पहले सैफ, 'दिल चाहता है', 'हम तुम', 'सलाम नमस्ते' और 'कल हो न हो' जैसी फिल्मों में लवर ब्वॉय की भूमिका निभा चुके हैं।
फिल्म 'कॉकटेल' में सैफ मेट्रोपोलिटन लवर बॉय की भूमिका निभाते हुए दीपिका पादूकोण और न्यू कमर डायना पेंटी के साथ रोमांस करते दिखेंगे। ये देखना दिलचस्प होगा कि एक साथ दो-दो हसीनाओं को परदे पर सैफ कैसे हैंडल कर पाते हैं।