यूटीवी मोशन पिक्चर्स की फिल्म 'बर्फी' का पहला लुक एक लंबे इंतजार के बाद दर्शकों के सामने आ ही गया है। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने 2 जुलाई की शाम 'बर्फी' का फर्स्ट लुक रिलीज किया।
इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म 'बोल बच्चन' जो कि 6 जुलाई को रिलीज हो रही है- के साथ ही 'बर्फी' के ट्रेलर को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अपनी अब तक की भूमिकाओं से एक अलग ऑटिज्म पीड़ित लड़की के रूप में नजर आएंगी और रणबीर कपूर गूंगे-बहरे और 'चालू चैपलिन' की भूमिका निभाते दिखाई पड़ेंगे।
इतना ही नहीं बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज एक अनुवादक की भूमिका में हैं। गौरतलब है कि ये फिल्म एक रोमांटिक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है।
अब देखना ये है कि 60-70 दशक के लुक में दिखने वाले रणबीर कपूर और ऑटिज्म पीड़ित लड़की प्रियंका दर्शकों पर अपना कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।